सेठ वीरेंद्र स्कूल में रामोत्सव की झांकी ने प्रबुद्धजनों का मन मोहा


जालौन-उरई। कस्बे के बहुप्रतिष्ठित विद्यालय सेठ वीरेंद्र कुमार पब्लिक स्कूल में रविवार को रामोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अयोध्या के प्रजाजन बनकर राम और उनकी सेना के रूप में सजे बच्चों का भक्ति भाव से माल्यार्पण कर स्वागत किया।
दीपोत्सव का पर्व भगवान श्रीराम के लंका विजय से लौटकर अयोध्या आने पर प्रजाजनों और उनकी माताओं, भाइयों द्वारा किये गये भावुक स्वागत की स्मृति में मनाया जाता है। इस स्मृति को जीवंत करने के लिए सेठ वीरेंद्र कुमार पब्लिक स्कूल के प्रबंधन और स्टॉफ ने राम महोत्सव का अनूठा आयोजन किया। इसमें भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के रूप में सजे बच्चों का पदार्पण कराया गया। जिसके दौरान व्यापार मंडल के उपस्थित पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा करते हुए उनका अभिनंदन किया। राम आयेगें गीत पर नृत्य करते हुए बच्चों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष डा. नितिन मित्तल ने श्यामजी गुप्ता, अनिल गुप्ता, दीपू लाला पुरवार, कौशल किशोर, पुष्पेंद्र यादव और सुधांशु गुप्ता आदि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का अंग वस्त्र भेंटकर अभिनंदन किया। डा. नितिन मित्तल ने कहा कि विद्यालय शिक्षा दान के साथ-साथ संस्कार प्रदान करने की भी स्थली होते हैं। इसमें बच्चें देखकर ज्यादा सीखते हैं। भगवान राम के आदर्शों की छाप बचपन से ही नई पीढ़ी में डालने के लिए आज का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने अतिथियों, बच्चों और स्टॉफ को दीपावली की शुभकामनांए दीं। कार्यक्रम संयोजक श्रद्धा अवस्थी, शगुफ्ता सिददीकी, सीता सेंगर, मोनिका, नेहा, रोहिणी सहित समस्त स्टॉफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग किया। संचालन जितेंद्र सिंह ने किया।

Leave a comment

Recent posts