बेतवा में डूबे किशोर का शव 20 घंटे बाद बरामद


उरई। कदौरा थाने के पथरेहटा गांव में बेतवा में नहाते समय डूबे किशोर का शव 20 घंटे बाद पीएसी के गोताखोरों के तलाशी अभियान में बरामद हो गया।
कदौरा के थानाध्यक्ष प्रभात सिंह ने बताया कि पहले स्थानीय लोगों की मदद से शव खोजने की कोशिश की गयी लेकिन प्रयास कामयाब न हो सके। इसके बाद झांसी स्थित पीएसी की 37वीं वाहिनी के गोताखोर बुलाये गये। उन्होंने तीन घंटे तक नदी के अंदर थथोला। आखिर डूबने के स्थान से एक किलोमीटर दूर शव मिला।
मृतक 16 वर्षीय नीतिश यादव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसका शव गांव पहुंचा तो पिता ब्रजपाल और मां मीरा देवी पछाड़ खाकर गिर पड़ी। परिजनों के साथ पूरे गांव को इस अनहोनी ने गमगीन कर दिया। 

Leave a comment

Recent posts