फरवरी से नवीन मंडी परिसर में केंद्रीय विद्यालय की अस्थाई शुरूआत


उरई। बहुप्रतीक्षित केंद्रीय विद्यालय का संचालन अस्थाई तौर पर फरवरी 2026 से शुरू होने जा रहे आगामी शिक्षा सत्र से प्रारंभ हो जायेगा। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में तय किया गया कि बड़ेरा गांव में चयनित भूमि पर भवन बनने तक केंद्रीय विद्यालय कालपी रोड स्थित नवीन मंडी परिसर में संचालित किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से जिले के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अपने ही जनपद में प्राप्त होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्यालय संचालन के लिए जरूरी इंतजामों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित, राजकीय पॉलीटैक्निक के प्रधानाचार्य, मंडी सचिव उरई, अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, अधिशाषी अभियंता आरईडी, अधिशाषी अभियंता विद्युत एवं मुख्य अग्नि शमन अधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपस में समन्वय कर विद्यालय संचालन की तैयारियां पूर्ण करें। हर पखवारे इसकी समीक्षा की जायेगी।

Leave a comment

I'm Emily

Welcome to Nook, my cozy corner of the internet dedicated to all things homemade and delightful. Here, I invite you to join me on a journey of creativity, craftsmanship, and all things handmade with a touch of love. Let's get crafty!

Let's connect

Recent posts