अमित शाह ने आग्रह करके योगी को बिहार में फिर बुलाया


लखनऊ। सारी दुर्भावनापूर्ण अफवाहों को विराम देते हुए भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बिहार की चुनावी रणभूमि में उतरने के लिए रजामंद किया। उनकी सभा कुख्यात माफिया डान शहाबुददीन के गृह जिले सिवान की रघुनाथपुरा विधानसभा सीट पर कराई गयी जहां उन्हें सुनने के लिए भारी जनसमूह उमड़ा।
बताया जाता है कि योगी आदित्यनाथ जेपी नडडा और अमित शाह से बाहरी राज्यों में उन्हें चुनाव प्रचार के लिए न भेजने का आग्रह कर आये थे। उनका कहना था कि उनके भाषणों की मीडिया में जिस तरह सुर्खी बनाई जाती है उससे बेवजह की गलतफहमियां पैदा होती हैं। उनके विरोधी केंद्रीय गृह मंत्री के मन में उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाकर जहर घोलने का षड़यत्र करते हैं जबकि उनका अभी कम से कम एक और पारी लखनऊ में ही खेलने का निश्चय है। राष्ट्रीय राजनीति में फिलहाल न तो उनकी कोई रुचि है और न दावेदारी।
लेकिन आज अमित शाह को ही योगी से बिहार में समय देने के लिए आग्रह करना पड़ा। उन्होंने योगी से कहा कि आप पार्टी हित में बिहार के चुनाव में अपनी सेवाएं अवश्य दें। इसके बाद अमित शाह के विशेष आग्रह पर पार्टी की योजना के अनुसार योगी आदित्यनाथ रघुनाथपुरा में दहाड़े। इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल ने दिवंगत माफिया शहाबुददीन के पुत्र ओसामा को उम्मीदवार बनाया है। यहां योगी ने कहा कि बिहार की जनता अब माफिया राज को पसंद नही करेगी। उनकी सभा में जय श्रीराम के नारे जमकर बुलंद हुए जिससे भाजपा और जेडीयू कार्यकर्ताओं के हौसले आसमान पर पहुंच गये। योगी आदित्यनाथ ने रघुनाथपुरा के साथ-साथ शाहपुर और बक्सर में भी सभाओं को संबोधित किया।

Leave a comment

Recent posts