एम-पैक्स सदस्यता अभियान सहकारिता को डिजिटल और पारदर्शी स्वरूप दे रहा:डॉ. प्रवीण सिंह जादौन*

*जिला  सहकारी  बैंक  के  सभागार  में “सहकारी संवाद” कार्यक्रम  का आयोजन*

मुज़फ्फरनगर, 

सहकार से समृद्धि के संदेश को साकार करने हेतु एम-पैक्स सदस्यता महाअभियान 2025 के अंतर्गत जिला सहकारी बैंक लि० मुज़फ्फरनगर के सभागार में सहकारी संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लि०, लखनऊ के निदेशक डॉ. प्रवीण सिंह जादौन,   ने कहा कि सहकारिता आर्थिक विकास का आधार है। जब समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर और भागीदारी मिलती है, तभी वास्तविक समृद्धि संभव होती है। एम-पैक्स सदस्यता अभियान सहकारिता को डिजिटल और पारदर्शी स्वरूप दे रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी उन्होंने  

सदस्यता अभियान में पैक्स सचिवों एवं कर्मचारियों के द्वारा किए जा रहे कडे परिश्रम की प्रशंसा करते हुए अग्रेतर प्रगति हेतू प्रोत्साहित किया। सहकारी  संवाद   की   अध्यक्षता  कर  रहे जिला सहकारी बैंक  के  अध्यक्ष  ठाकुर रामनाथ सिंह  ने अपने उद्बोधन में कहा कि सहकारी समितियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता और आत्मनिर्भरता का भाव तेजी से बढ़ रहा है। एम-पैक्स प्लेटफ़ॉर्म इस दिशा में ऐतिहासिक पहल है। 

अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक सहकारिता उदयभानु सिंह

ने कहा सहकारिता केवल संगठन नहीं, बल्कि जीवन जीने की भावना है। यदि प्रत्येक नागरिक सहकार भावना से कार्य करे, तो समाज में पारदर्शिता, विश्वास और विकास तीनों का संतुलन बनेगा।” प्रदेश  सहकारी  फेडरेशन  के  निदेशक विनोद  जैन  ने  कहा  कि 

 किसान, श्रमिक और आम नागरिक जब सहकारिता से जुड़ते हैं, तब समाज मजबूत होता है। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण  सहकारी  संघ  के  निदेशक   विजय  सैनी   ने सहकारिता के आधारभूत ढांचे, इसकी महत्व एवं प्रत्येक व्यक्ति को जुड़ने  के  लिए  कहा lकार्यक्रम का संचालन सहकार भारती के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चौधरी विनय कुमार गुर्जर ने किया.  कार्यक्रम  संयोजक   एवं  जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मुजफ्फरनगर के पूर्व  अध्यक्ष ठाकुर अशोक कुमार सिंह  ने  कार्यक्रम   में  अतिथियो का  स्वागत  एवं  आभार  ज्ञापित  किया 

इस मौके पर चौधरी इंद्रपाल सिंह डायरेक्टर जिला सहकारी बैंक, ठाकुर सन्दल सिंह उर्फ बारू सिंह, ठाकुर भगवान दास सिंह सरपंच, ठाकुर महेंद्र सिंह, ठाकुर यशपाल सिंह, चौधरी रिषिपाल सिंह भाटी, चौधरी महिपाल सिंह, चौधरी मनोज रोसवाल सहित सहकारिता से

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारी, किसान प्रतिनिधि,और बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।

सभी प्रतिभागियों ने एम-पैक्स सदस्यता अभियान को गांव-गांव तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन सहकारिता के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता और “सहकार से समृद्धि” के नारे के साथ हुआ।

Leave a comment