पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, 9 दिन से था लापता

उरई |  कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरसार में रविवार सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला। मृतक की पहचान मनीष खान (28) पुत्र रमजानी खान, निवासी ग्राम बरसार के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार मनीष पिछले 9 दिन से घर से लापता था। शराब पीने को लेकर पत्नी से अक्सर विवाद होता था। बताया जाता है कि पिछले विवाद के बाद वह 16 नवंबर से घर नहीं लौटा था। रविवार को ग्रामीणों ने खेत में पेड़ से शव लटकता देखा तो पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर कोटरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a comment

Recent posts