उरई। बहुजन महानायक जन्मोत्सव आयोजन संयुक्त समिति के तत्वावधान में रविवार को आचार्य नरेन्द्र देव इण्टर कॉलेज, उरई में संविधान दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जितेंद्र कुमार दोहरे एवं सूबेदार दीप सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।
इस अवसर पर हाल ही में आयोजित डॉ. अम्बेडकर प्रबुद्ध सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के जिला स्तरीय मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों ने पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
जूनियर वर्ग के विजेता:
- प्रथम स्थान: यश कुमार (पुत्र ज्ञान सिंह)
- द्वितीय स्थान: तेज प्रताप सिंह (पुत्र देवेन्द्र प्रताप सिंह)
- तृतीय स्थान: साक्षी अहिरवार (पुत्री मनोज कुमार)
सीनियर वर्ग के विजेता:
- प्रथम स्थान: प्रियांशी गौतम (पुत्री मनोज कुमार)
- द्वितीय स्थान: श्रुति (पुत्री अशोक कुमार)
- तृतीय स्थान (संयुक्त): इशिका (पुत्री जितेंद्र कुमार) एवं सुयश कुमार (पुत्र रविन्द्र नाथ भारती)
कार्यक्रम में बहुजन समाज के मीडिया कर्मियों को भी उनके सराहनीय योगदान हेतु स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी जालौन संजय कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला तथा अपने संघर्षपूर्ण जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि “जब मैं पढ़ता था तब संसाधन बहुत कम थे, फिर भी मैं अपने गांव से सिविल सेवा में जाने वाला पहला व्यक्ति बना।” उन्होंने बच्चों से कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया।
अस्वस्थ होने के बावजूद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी उरई नेहा व्याडवाल ने भी संविधान के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। सहायक परिवहन अधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा प्रदत्त संविधान और शिक्षा ही व्यक्ति व समाज को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा माध्यम है।
अन्य वक्ताओं में अधिशासी अभियंता जितेन्द्र नाथ, महेन्द्र नाथ भारती, रामाधीन बाबूजी, कुलदीप बौद्ध, शालिनी बौद्ध, श्रद्धा चौरसिया, दीपसिखा श्रीवास, एम.एल. संजय आदि ने बाबा साहब के जीवन और संविधान के मूल्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महेन्द्र सिंह दोहरे (प्रबंधक, सिद्धि विनायक आईटीआई कॉलेज) ने की तथा संचालन सुधाकर राव गौतम व भगवती शरण पांचाल ने किया। संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ वरिष्ठ शिक्षक दादा रामावतार सिंह गौतम ने कराया।
इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह, पुनीत कुमार भारती (प्रधानाचार्य), रमाकांत दोहरे, सुंदर सिंह शास्त्री, भूपेन्द्र सिंह दोहरे, संत कुमार शिरोमणि, आत्माराम फौजी, भूरी देवी शिक्षिका, मधु अनुरानी सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे।







Leave a comment