उरई (जालौन), 16 दिसंबर 2025अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जालौन इकाई द्वारा शंकर बैंकेट हॉल, राठ रोड उरई में आयोजित महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि हमारे संगठन की नीति है कि प्रमुख पदों पर महिला उद्यमियों को ही प्राथमिकता दी जाए, क्योंकि संगठन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।बैठक में जिले भर से आए पदाधिकारियों, व्यापारी प्रतिनिधियों एवं गणमान्य सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की, व्यापारियों से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा की तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया। सबसे महत्वपूर्ण निर्णय महिला विंग के पुनर्गठन का रहा। जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता की संस्तुति पर जिला उपाध्यक्ष एवं महिला विंग चुनाव प्रभारी डॉ. प्रज्ञा राजपूत ने प्रमुख महिला व्यवसायी एवं प्रकृति प्रेमी श्रीमती सुनीता राज के नाम का प्रस्ताव रखा। उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए श्रीमती सुनीता राज को जालौन जिला महिला विंग की अध्यक्ष मनोनीत किया। साथ ही श्रीमती अनीता दोहरया को उरई नगर महिला विंग की अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।मनोनयन की घोषणा होते ही सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सदस्यों ने श्रीमती सुनीता राज को हार्दिक बधाई दी और उनके व्यापारिक अनुभव, सामाजिक सक्रियता तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि सुनीता राज के कुशल नेतृत्व में महिला विंग को नई दिशा मिलेगी और महिला उद्यमियों को संगठित कर उन्हें आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।बैठक में महिला व्यापारियों की समस्याओं, उनके समाधान के उपायों तथा संगठन में महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई। सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संगठन हर संभव प्रयास करेगा।संगठन विस्तार के दृष्टिकोण से कई नए पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। बलवीर सोनी, संदीप पांचाल, बंदना पांचाल, सुनील गुप्ता (इलेक्ट्रॉनिका), हृदेश पटेल, अरुण द्विवेदी, विजय कुमार गोयल तथा शिव दयाल हुंका को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला महामंत्री संजीव सिपौल्या ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री प्रदीप द्विवेदी ने किया। अंत में सभी सदस्यों ने संगठन की एकता, मजबूती तथा व्यापारी हितों के संरक्षण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर क्षेत्रीय सह संयोजक ज्ञान सिंह खंगार, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव राठौर, केदार भारद्वाज, संजय सुहाने, हरकौती रामबाबू कौशल, रोहित अग्रवाल, नगर अध्यक्ष उमेश शर्मा, संतोषी कुमारी, मनीषा द्विवेदी, दक्षा गुप्ता, संगीता कौशल, सोनिया अग्रवाल, रंजना अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, पुष्पा सिंह, सुजाता सिंह, ज्योति अवस्थी, सपना अग्रवाल (कोंच), मोहन रावलानी, जगदीश प्रसाद, रमेश यादव, बलवीर जादौन, पल्लवी यादव, राजकुमार अग्रवाल, बृजेंद्र सिंह, विनीता कुशवाहा, संगीता देवी, संदीप अग्रवाल (कोंच), दिनेश गुप्ता, प्रवीण बजाज, दिनेश कुमार पुरवार, धर्मेंद्र शर्मा, बंटू गुर्जर, अतुल त्रिपाठी, निलय गुप्ता, देवराज, सविता सिंह, सौरभ अवस्थी, सुंदर लाल वर्मा, उदय ठाकुर, रवींद्र राजपूत, मनोज कुमार, वरुण मिश्रा, कृष्ण मुरारी मिश्रा, धर्मेंद्र पांचाल, धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ, दिनेश कुशवाहा सहित सैकड़ों व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।







Leave a comment