महिला शिक्षा, समान अधिकार व आरक्षण पर वक्ताओं ने दिया जोर
उरई/जालौन।
एससी/एसटी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन जनपद जालौन के तत्वावधान में भारत की प्रथम शिक्षिका, शिक्षा की जननी एवं राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले की जयंती को शिक्षा दिवस के रूप में गरिमामय ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं एवं बच्चों को सम्मानित कर शिक्षा और समानता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सुंदर सिंह शास्त्री रहे। मुख्य वक्ता प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश गौतम (बुलंदशहर) एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम (कानपुर) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भगवती शरण रजक ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि सुंदर सिंह शास्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि “राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले ने अत्यंत विषम परिस्थितियों में महिला शिक्षा के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी अनुकरणीय है। उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।” उन्होंने सावित्रीबाई फुले एवं महात्मा ज्योतिबा फुले को भारत रत्न दिए जाने की मांग भी उठाई।
मुख्य वक्ता वेद प्रकाश गौतम एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम ने संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए महिला शिक्षा, सामाजिक समानता तथा पदोन्नति में आरक्षण लागू करने पर जोर दिया।
विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति राजपूत ने विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह दोहरे, विकास सिंह, पुनीत भारती, प्रवेंद्र पाल सिंह, प्रोफेसर डॉ. कृष्ण गोपाल, डॉ. धर्मेंद्र ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालयों में अध्ययनरत गरीब एवं वंचित बच्चों को ईमानदारी से शिक्षित करना ही माता सावित्रीबाई फुले के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
संविधान की प्रस्तावना का वाचन राजेंद्र सिंह एवं प्रवेंद्र पाल द्वारा किया गया।
विशिष्ट अतिथि विकास कुमार सिंह ने कहा कि “महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिए बिना समाज में वास्तविक बदलाव संभव नहीं है।”
मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह दोहरे ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग उठाई।
कार्यक्रम में जिला संरक्षक उमाशंकर भास्कर, अरविंद दोहरे (जिला कोषाध्यक्ष), धम्मभूमि के जिला अध्यक्ष शिरोमणि, शशिकांत (जिला उपाध्यक्ष), देवेंद्र सिरौलिया, डॉ. नरेश गौतम सहित अनेक वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण पर बल दिया।
जयंती कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी कमल दोहरे, वीरेंद्र बौद्ध, मनोज कुमार दोहरे, विमल सिंह, राकेश कुमार ममना, अभिषेक सिंह, मलखान सिंह, महेंद्र कुमार, किशन बाबू सहित अन्य पदाधिकारियों व शिक्षकों ने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भगवती शरण रजक ने मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, शिक्षकों, बुद्धिजीवियों, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया।
धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह दोहरे ने किया।
कार्यक्रम का संचालन के.के. शिरोमणि एवं महामंत्री मानवेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में संगठन के मंडल, जिला एवं ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी तथा हजारों की संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






Leave a comment