सिरसाकलार—उरई |
अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत सिरसाकलार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थानाध्यक्ष प्रवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का माल एवं अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, गश्त एवं चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से
एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, मोटरसाइकिल, ईको कार, नकद राशि,
02 तमंचे, 04 जिंदा कारतूस एवं 02 खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार चोर लंबे समय से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे और इनके विरुद्ध विभिन्न थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनके आतंक से ग्रामीण एवं कस्बावासी लंबे समय से परेशान थे।
थानाध्यक्ष प्रवेन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा इनके आपराधिक नेटवर्क की भी गहन जांच की जा रही है।
इस सफल कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं और आमजन में सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराध व अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आगे भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।








Leave a comment