उरई |
लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जनपदवासियों को बड़ी सौगात दी है। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को जनपद भर में विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा।
इस दिन सभी मतदान केन्द्रों एवं मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) एवं पदाभिहित अधिकारी प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक मौजूद रहेंगे। इस दौरान आलेख्य मतदाता सूची का वाचन किया जाएगा, ताकि नागरिक स्वयं अपने नाम, पता व अन्य विवरण की पुष्टि कर सकें।
हटे नाम भी होंगे सार्वजनिक
वाचन के दौरान उन मतदाताओं के नाम भी पढ़े जाएंगे, जो मृत्यु, स्थानांतरण, दोहरी प्रविष्टि, अनुपस्थिति या अन्य कारणों से सूची से हटाए गए हैं, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और किसी भी योग्य नागरिक का नाम छूटने न पाए।
मौके पर होंगे सभी जरूरी आवेदन
विशेष अभियान के दौरान नागरिक मौके पर ही—
- फॉर्म-6 (नया नाम जोड़ने हेतु)
- फॉर्म-8 (संशोधन हेतु)
- फॉर्म-7 (नाम हटाने हेतु)
जमा कर सकेंगे।
फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र भरना अनिवार्य होगा।
आवश्यक दस्तावेज
आवेदन के साथ—
✔ स्पष्ट फोटो
✔ मोबाइल नंबर
✔ आयु प्रमाण (जन्म प्रमाण पत्र, आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
✔ निवास प्रमाण (बिजली/पानी बिल, बैंक पासबुक, पासपोर्ट आदि)
प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।
18 से 21 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए विशेष व्यवस्था भी की गई है।
अधिकारी करेंगे निगरानी
अभियान की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जनपद स्तरीय अधिकारी एवं सेक्टर अधिकारी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।
ऑनलाइन भी उपलब्ध सुविधा
नागरिक मतदाता सूची की पीडीएफ और ऑनलाइन आवेदन सुविधा—
👉 https://jalaun.nic.in
👉 https://voters.eci.gov.in
👉 VHA मोबाइल ऐप
पर भी प्राप्त कर सकते हैं।
जिलाधिकारी की अपील
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने नागरिकों से अपील की कि वे इस विशेष अभियान में सक्रिय भागीदारी कर मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करें, ताकि हर योग्य नागरिक का वोट सुरक्षित रह सके।
यह अभियान न केवल नाम सुधार का अवसर है, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने की एक ऐतिहासिक पहल भी है।








Leave a comment