50 जन सेवा केंद्रों की मान्यता रद्द, फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर प्रशासन सख्त

उरई, 04 फरवरी 2026 (सू०वि०)।
जनपद में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों की लापरवाही पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए 50 जन सेवा केंद्रों की मान्यता निरस्त कर दी है। यह कार्रवाई फार्मर रजिस्ट्री में कार्य न करने वाले केंद्रों के विरुद्ध की गई है।

जिला प्रबंधक सीएससी आलोक पाल ने बताया कि जन सेवा केंद्र राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने का माध्यम हैं, लेकिन कुछ केंद्रों द्वारा फार्मर रजिस्ट्री में बिल्कुल भी कार्य नहीं किया जा रहा था। इस कारण उनकी मान्यता रद्द की गई है।

उन्होंने बताया कि भविष्य में अन्य लापरवाह केंद्रों को भी चिन्हित कर उनके खिलाफ इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही सभी सीएससी केंद्रों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने केंद्र के बाहर कॉमन ब्रांडिंग बैनर अनिवार्य रूप से लगाएं, जिससे आम नागरिकों को केंद्र तक पहुंचने में सुविधा हो सके।

Leave a comment