उरई।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विकासखण्ड कदौरा स्थित पंचायत भवन बरखेरा का निरीक्षण कर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पंचायत परिसर में बन रही फैमिली आईडी प्रक्रिया का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने तथा पात्र लाभार्थियों को समय से लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने ग्राम की गौशाला का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने गौवंशों को गुड़ खिलाया और व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के समय गौशाला में कुल 66 गौवंश पाए गए।
जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिव एवं केयर टेकर को स्पष्ट निर्देश दिए कि गौवंशों के संरक्षण, साफ-सफाई, चारा, पानी एवं अन्य व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है और गौवंश संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए।







Leave a comment