मोहाना में इतिहास रचने की पहल: विधायक गौरीशंकर वर्मा ने स्मृति द्वार का किया शिलान्यास

उरई।
सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने ग्राम मोहाना में विधायक निधि से बनने वाले स्वामी ब्रह्मानंद लोधी जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कल्याण सिंह बाबू जी की स्मृति में प्रस्तावित प्रवेश द्वार का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

इस अवसर पर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि यह स्मृति द्वार न केवल गांव की पहचान बनेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को महापुरुषों के आदर्शों से जोड़ने का माध्यम भी बनेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं और गांवों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है।

ग्रामीणों ने विधायक के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे मोहाना के गौरव से जोड़ा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिससे आयोजन एक जनआंदोलन का रूप लेता नजर आया।

इस मौके पर भगवान दास राजपूत, मनोज राजपूत, रविंद्र प्रताप सिंह, करण सिंह राजपूत, वीरेंद्र राजपूत, मुन्ना राजपूत, बृजमोहन राजपूत, निशा राजपूत, मंजू राजपूत, शैलेंद्र राजपूत, जीतू राजपूत, हृदेश राजपूत, मंगल राजपूत, भरत राजपूत, आकाश त्रिवेदी, सुशील राजपूत, प्रशांत अवस्थी, आकाश राजपूत सहित समाज के प्रधान व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक गौरीशंकर वर्मा के नेतृत्व में मोहाना विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है और स्मृति द्वार क्षेत्र की पहचान का प्रतीक बनेगा।

Leave a comment