उरई, 09 फरवरी 2026 (सू०वि०)।
तहसीलदार/सचिव, विधिक सेवा प्राधिकरण तहसील कालपी ने बताया कि माननीय सचिव/न्यायाधीश, कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालौन (उरई) के पत्र दिनांक 30 जनवरी 2026 के निर्देशानुसार माह फरवरी 2026 में विधिक सेवा कार्यक्रमों, विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने जानकारी दी कि तहसील कालपी के अंतर्गत ग्राम सैदपुर स्थित प्राथमिक/कम्पोजिट विद्यालय में दिनांक 13 फरवरी 2026 को अपरान्ह 2:00 बजे विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान तम्बाकू, ड्रग्स, धूम्रपान, शराब सेवन एवं नशा उन्मूलन के प्रति जागरूकता, Drug Awareness and Wellness Navigation for a Drug Free India (DAWNY) कार्यक्रम, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2016 की जानकारी, गरीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रचार-प्रसार तथा लघु रोग परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इसी क्रम में ग्राम उकासा स्थित प्राथमिक/कम्पोजिट विद्यालय में दिनांक 19 फरवरी 2026 को अपरान्ह 2:00 बजे विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें ट्रांसजेंडर समुदाय के हितों के संबंध में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा प्रदत्त विधिक प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उनके सशक्तिकरण एवं थर्ड जेंडर के कल्याण से जुड़ी सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

तहसीलदार ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इन शिविरों का लाभ उठाएं तथा विधिक अधिकारों एवं सामाजिक कल्याण योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें।

Leave a comment