जालौन।
मंगलवार को जालौन प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में दो मुकाबले खेले गए, जिनमें दिल्ली और परवई झांसी की टीमों ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीत लिए।
🔹 पहला मुकाबला: दिल्ली बनाम लखनऊ
पहला मैच लखनऊ और दिल्ली के बीच खेला गया। टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। बल्लेबाज़ी करने उतरी लखनऊ की टीम दिल्ली के गेंदबाज़ों के सामने टिक नहीं सकी और निर्धारित 20 ओवर में 116 रन ही बना पाई।
दिल्ली की ओर से निखिल सांगवान ने शानदार गेंदबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में मात्र 22 रन देकर 5 विकेट झटके और लखनऊ की बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने सधी हुई बल्लेबाज़ी करते हुए 15वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। दिल्ली की ओर से अनिरुद्ध ने 24 गेंदों पर 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 38 रनों की शानदार पारी खेली।
उत्कृष्ट गेंदबाज़ी के लिए निखिल सांगवान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
🔹 दूसरा मुकाबला: कालपी बनाम परवई झांसी
दिन का दूसरा मुकाबला कालपी और परवई झांसी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर कालपी की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी का निर्णय लिया, लेकिन उनकी शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। पूरी टीम मात्र 14.3 ओवर में 48 रन पर सिमट गई।
परवई झांसी के कप्तान रुपेश कबूतरा ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 3.3 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 4 विकेट झटके और विपक्षी टीम को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी परवई झांसी की टीम ने मात्र 3 ओवर में 3 विकेट खोकर मुकाबला जीत लिया।
शानदार गेंदबाज़ी के लिए रुपेश कबूतरा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।







Leave a comment