उरई, 09 फरवरी 2026 (सू०वि०)।
अपर जिलाधिकारी (वि० एवं रा०) / उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार ने जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं समस्त सहायक/अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की संशोधित समय-सारिणी से अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के पत्र दिनांक 06 फरवरी 2026 तथा भारत निर्वाचन आयोग के पत्र दिनांक 05 फरवरी 2026 के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों में संशोधन किया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग द्वारा घोषित संशोधित कार्यक्रम के अनुसार—
🔹 दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने की अवधि:
06 जनवरी 2026 से 06 मार्च 2026 तक
🔹 नोटिस, सुनवाई, सत्यापन एवं निस्तारण प्रक्रिया:
06 जनवरी 2026 से 27 मार्च 2026 तक
🔹 मतदाता सूची की गुणवत्ता जांच एवं आयोग की अनुमति:
03 अप्रैल 2026
🔹 अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन:
10 अप्रैल 2026
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सभी कार्यों को गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि मतदाता सूची त्रुटिरहित, अद्यतन एवं विश्वसनीय बनाई जा सके।
उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि यदि किसी को मतदाता सूची से संबंधित दावा या आपत्ति दर्ज करानी हो, तो निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन अवश्य करें।






Leave a comment