राष्ट्रीय गणित दिवस पर उभरी प्रतिभाएं, छात्र-छात्राएं सम्मानित”

जालौन–उरई।
जिला विज्ञान क्लब, जालौन द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश (लखनऊ) के तत्वावधान में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर छत्रसाल कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित गणित (मैथ्स) प्रतियोगिता में सौम्या गुर्जर एवं शिवम यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अविरल द्विवेदी ने तृतीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

वहीं मैथ्स मॉडल प्रतियोगिता में सौम्या गुर्जर एवं मान्या सक्सेना ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को उपजिलाधिकारी जालौन हेमंत पटेल, जिला समन्वयक जिला विज्ञान क्लब विनय कुमार गुप्ता तथा जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित द्वारा सम्मानित किया गया।

अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि गणित और विज्ञान जैसे विषयों में रुचि ही भविष्य की सफलता का आधार है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में नवाचार, तार्किक सोच और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का विकास होता है।

Leave a comment