–उरई | जनपद जालौन ने समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में एक नई मिसाल कायम की है। माह जनवरी 2026 में जालौन जिला पुलिस को प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, साथ ही जनपद के 18 थानों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में जालौन पुलिस ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लिया और उनकी त्वरित निवारण के लिए संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाया। इस उपलब्धि से साफ तौर पर दिखता है कि जिले में अब पुलिस द्वारा पीड़ितों की शिकायतों के प्रति लापरवाही की जगह, त्वरित और प्रभावी समाधान दिया जा रहा है।
आईजीआरएस पोर्टल पर जालौन पुलिस की इस सफलता ने न सिर्फ जनसरोकारों की दिशा में कदम बढ़ाया है, बल्कि यह भी साबित किया है कि जब प्रशासन संवेदनशील और जवाबदेह होता है, तो नागरिकों का विश्वास भी बढ़ता है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने इस उपलब्धि को जिले की टीम के समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि आगे भी जालौन पुलिस का लक्ष्य रहेगा कि हर फरियादी को न्याय मिले और शिकायतों का निवारण समयबद्ध व प्रभावी तरीके से हो।
इस सफलता ने जालौन को उत्तर प्रदेश में एक आदर्श जिला के रूप में स्थापित कर दिया है, जहां पुलिस और जनता के बीच भरोसा और सहयोग की नई परंपरा स्थापित हुई है।







Leave a comment