‘स्वरांजलि 2.0’ में सजी प्रतिभा की महफिल, नन्हे कलाकारों ने जीता दिल

उरई। झांसी रोड स्थित ब्रिज कुँवर देवी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में गुरुवार को वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम “स्वरांजलि 2.0” धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय तथा विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार रहे। इस अवसर पर एआरटीओ राजेश कुमार वर्मा भी उपस्थित रहे। अतिथियों के साथ विद्यालय के अध्यक्ष राधेश्याम निगोतिया, प्रबंधक इं. अजय इटौरिया, चेयरपर्सन सुविधा इटौरिया एवं प्रधानाचार्या सीमा श्रीखण्डे द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इसके पश्चात विद्यालय के अभिभावकों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या सीमा श्रीखण्डे ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय का वातावरण अत्यंत प्रेरणादायक है। यहाँ बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। बच्चों की प्रस्तुतियाँ अत्यंत प्रभावशाली और भावपूर्ण रहीं।

वहीं विशिष्ट अतिथि एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की।

कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद गणेश वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। छोटे बच्चों के रंगारंग कार्यक्रमों ने समारोह में चार चाँद लगा दिए।

नर्सरी एवं एलकेजी के छात्रों ने “छोटा बच्चा जान के” पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को भावुक कर दिया। वहीं “आओ तुम्हें चाँद पे ले जाएँ”, “करके इशारा बुलाए”, “तुझमें रब दिखता है”, “बार्बी डांस” एवं “ऑल इज वेल” जैसे गीतों पर एलकेजी, यूकेजी एवं प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों ने शानदार प्रस्तुतियाँ दीं।

कक्षा आठ के छात्रों द्वारा प्रस्तुत “ऑपरेशन सिंदूर” की भावनात्मक प्रस्तुति ने दर्शकों को विशेष रूप से प्रभावित किया। इसके अतिरिक्त नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नृत्य, गायन एवं नाट्य प्रस्तुतियों से समां बाँध दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने बच्चों की प्रतिभा एवं विद्यालय की कार्यप्रणाली की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

इस अवसर पर अशोक राठौर, जी. रामकांत द्विवेदी, युद्धवीर कंथारिया, डॉ. नरेश वर्मा, राजेश निगोतिया, राघवेंद्र परिहार, पुष्पा अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के डिप्टी डायरेक्टर राजेश कुमार, गोविन्द सिंह, के.के. चतुर्वेदी, डॉ. अनुज भदौरिया, पुरुषोत्तम पुरवार, महेश कुशवाहा, देवेश पाठक, हनुमंत सिंह, सनी वर्मा, दिग्विजय, रिगवेद, अवनीश व्यास, शिवम, देवांस, विपुल, नीरजा त्रिपाठी, दीक्षा दूरवार, सुनंदा यादव, अलोपा पाल, ममता वर्मा, नीतू सिंह, बंदना गुप्ता, ममता पटेल, अनिमेष, ऋषभ आदि का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम का संचालन छात्राएँ तमन्ना एवं आयशा गौतम ने कुशलतापूर्वक किया। उन्हें डॉ. अनुज भदौरिया, देवेश पाठक एवं डॉ. श्वेता अग्रवाल का सहयोग मिला।

अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a comment