योगी सरकार का बजट: उत्तर प्रदेश को नई ऊँचाइयों पर ले जाने वाला विकासोन्मुखी और जनहितैषी कदम!

लखनऊ |
उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त वर्ष 2026-27 के बजट पर उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के निदेशक डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने इस बजट को प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आर्थिक दस्तावेज नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित उत्तर प्रदेश की दिशा में एक मजबूत कदम है।

शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण और उद्योग जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता देकर सरकार ने यह संदेश दिया है कि विकास का लाभ हर वर्ग तक पहुँचेगा।

डॉ. जादौन ने शिक्षा और कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने की सराहना की, जिससे युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे और प्रदेश में रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, नए चिकित्सा संस्थानों की स्थापना और ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं के विस्तार से आमजन को बेहतर उपचार मिलेगा।

कृषि और ग्रामीण विकास के लिए की गई पहलें किसानों के हित में लाभकारी सिद्ध होंगी, वहीं आधारभूत संरचना के विकास से प्रदेश में निवेश बढ़ेगा और औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए अवसरों के विस्तार को भी डॉ. जादौन ने सरकार की संवेदनशीलता का प्रतीक बताया।

Leave a comment