खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार महिंद्रा XUV, चालक की जलकर मौत

उरई। शनिवार सुबह झाँसी–कानपुर हाईवे (NH-27) पर मौखरी होटल के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार महिंद्रा XUV कार खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में आग लग गई और चालक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

हादसा झांसी–कानपुर हाईवे पर सुबह के समय हुआ, जब सड़क पर यातायात सामान्य था। टक्कर के बाद कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने और चालक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतक चालक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और संभवतः लापरवाही से वाहन चलाना हादसे की वजह मानी जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Leave a comment