उरई में पार्किंग कर्मी का शव मिलने से हड़कंप

उरई के मोहल्ला बघौरा स्थित वेलकम गेस्ट हाउस में एक पार्किंग कर्मी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, कर्मचारी गेस्ट हाउस की कुर्सी पर मृत अवस्था में पड़ा मिला। प्रारंभिक अनुमान है कि वह खाना खाते समय अचानक तबीयत बिगड़ने से गिर पड़ा, जिससे हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a comment