उरई, दिनांक: 15 फरवरी 2026 (सू०वि०)
जनपद में आज 33 ग्रामीण एवं 07 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर 52 चिकित्सकों एवं 144 पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं। मेले में कुल 1445 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें 785 पुरुष, 540 महिलाएं तथा 120 बच्चे शामिल रहे।
मेले के दौरान निम्न प्रमुख सेवाएं प्रदान की गईं—
- 40 आयुष्मान कार्ड बनाए गए
- 38 रोगियों की मलेरिया जांच
- 12 रोगियों की हेपेटाइटिस जांच
- 35 व्यक्तियों की आंखों की जांच
- 59 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण
- 05 गंभीर रोगियों को उच्च केन्द्रों पर एम्बुलेंस द्वारा संदर्भित किया गया
इसके अतिरिक्त—
- 94 बुखार के रोगी
- 229 लीवर संबंधी रोगी
- 138 श्वसन रोगी
- 122 डायबिटीज रोगी
- 275 त्वचा रोगी
- 08 एनीमिया (खून की कमी) रोगी
- 63 उच्च रक्तचाप रोगी
का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र सिंह द्वारा अपराह्न 12:30 बजे पीएचसी आटा में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय डॉ. अशोक कुमार, फार्मासिस्ट, एल.टी. सहित समस्त स्टाफ उपस्थित पाया गया।
निरीक्षण के समय तक 18 रोगियों का परीक्षण किया जा चुका था तथा उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गई थीं। साथ ही 06 मरीजों की हीमोग्लोबिन तथा 07 मरीजों की शुगर जांच की गई थी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा साफ-सफाई की व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ करने तथा अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।








Leave a comment