उरई। ओबीसी/एससी/एसटी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सोमवार को यूजीसी बिल 2026 के समर्थन में रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों ने सामाजिक व शैक्षणिक न्याय को मजबूती देने की मांग करते हुए प्रस्तावित प्रावधानों का समर्थन किया।
रैली अम्बेडकर चौराहा से शुरू होकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट उरई पहुंची, जहां प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया।
📚 समान अवसर की मांग
मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि यूजीसी अधिनियम 2026 लागू कर उच्च शिक्षा संस्थानों में समान अवसर सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने मांग की कि—
- केंद्रीय व राज्य विश्वविद्यालयों में आरक्षित वर्ग की रिक्त सीटें खुली परीक्षा से भरी जाएं।
- देशभर के डिग्री कॉलेजों में लंबित आरक्षित सीटों को शीघ्र भरा जाए।
- आरक्षित वर्ग में एनएफएस (NFS) व्यवस्था समाप्त की जाए।
वक्ताओं ने कहा कि इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।
👥 इनकी रही मौजूदगी
ज्ञापन सौंपते समय राम कृपाल सिंह पाल, महेंद्र सिंह दोहरे, रमाकांत दोहरे, कमलेश सागर, भगवती शरण पांचाल, राम औतार सिंह गौतम, अरविंद कुशवाहा, देवेश कुमार वर्मा, पुनीत भारती, सुन्दर सिंह शास्त्री, राजेंद्र सिंह पाल, नजर मुहम्मद, दशरथ पाल, डॉ. संजीव पाल, प्रेम नारायण पाल, केशव नंद कुशवाहा, वेद प्रकाश, देवेंद्र कुमार जाटव, राम प्रकाश गौतम, बब्बूराजा चौधरी, विपिन भारती, अरविंद खाबरी, दिनेश भास्कर, नरेश गौतम, सुनील कुमार, शालिनी बौद्ध, कल्पना भारती, अंजू भारती, रिचा आनंद, मलखान सिंह, अमर सिंह, रीना चौधरी, संगीता बौद्ध, आकाश गौतम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।






Leave a comment