उरई कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मवई रोड स्थित श्रीहरि होटल के पास सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अज्ञात बदमाशों ने एक फौजी के परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट को अंजाम दे दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुशील नगर निवासी पिंकी देवी के मकान में चोर छत के रास्ते घुसे। बदमाशों ने घर में मौजूद जेवरात व नकदी समेट ली। जब परिजनों की नींद खुली तो आरोपियों ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
नगर क्षेत्राधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि घटना के शीघ्र खुलासे के लिए तीन विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों ने रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं।






Leave a comment