लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स ऑडिटोरियम में 23 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले गोधन समागम 2026 में जनपद जालौन की गौसेविका विनीता पाण्डेय को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
यह आयोजन दुग्धशाला विकास विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण, हरा चारा उत्पादन एवं स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाले उत्कृष्ट कार्यों के लिए नन्द बाबा पुरस्कार एवं गोकुल पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
उरई निवासी श्रीमती विनीता पाण्डेय को गौसंरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार में किए गए सराहनीय प्रयासों के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। उनके प्रयासों से क्षेत्र में गौसेवा को नई दिशा मिली है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिला है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ पांच जिलों में शामिल जनपद जालौन को भी गौसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।
स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने इस सम्मान पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विनीता पाण्डेय का यह सम्मान अन्य लोगों को भी गौसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करेगा।







Leave a comment