जालौन, 23 फरवरी 2026।
होली पर्व को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि संविदा कर्मियों सहित सभी कर्मचारियों को एक मार्च तक वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी तथा विभागाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समन्वय स्थापित कर समय से वेतन आहरण एवं वितरण की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाए, ताकि कर्मचारियों को त्यौहार पर किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि वेतन भुगतान में किसी भी प्रकार की शिथिलता या अनावश्यक विलंब क्षम्य नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि प्रशासन कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है और त्यौहार के अवसर पर सभी को समय से वेतन प्राप्त हो, यह प्राथमिकता में रखा गया है।






Leave a comment