उरई | कृषि विज्ञान केंद्र, रूरा मल्लू पर एक माह एक जिला कार्यक्रम के तहत जिले के प्रगतिशील किसानों के साथ चर्चा आयोजित की गई। केंद्रीय कृषि वानिकी अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर बदरे आलम और डॉक्टर अनुरागी ने किसानों को कृषि के साथ पेड़ लगाने के फायदे, शीघ्र बढ़ने वाले पेड़ों तथा मेड पर पेड़ लगाने के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम में जिला किसान क्लब संघ के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चतुर्वेदी, सुभाष द्विवेदी, राघवेंद्र नगाइच, अभय सिंह सेंगर, अनिल कुमार, रामशंकर चतुर्वेदी, और दयाशंकर कुशवाहा के साथ कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉक्टर मुस्तफा अहमद, डॉक्टर मंजुल पांडे और डॉक्टर मुस्तफा भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के बाद, प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर बदरे आलम की टीम ने किसान क्लब सालाबाद का भ्रमण किया और चंदन के वृक्ष के बारे में किसानों को जानकारी दी।

Leave a comment