होली से पहले खाद्य विभाग सख्त, उरई के कालपी बाजार में लिए गए नमूने

उरई। आगामी होली पर्व को देखते हुए प्रशासन ने खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। शासन के निर्देश पर जनपद की कालपी तहसील में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों से किशमिश, बेसन, कचरी एवं मिठाइयों के नमूने लिए गए।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार यह कार्रवाई की गई। टीम ने मुख्य बाजार कालपी में अभियान चलाकर नमूने एकत्र किए और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।

अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a comment