उरई। जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने चार असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई की है।
न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुसार—
अमन उर्फ बटलर पुत्र दिलीप कुमार, निवासी इंद्रा नगर, उरई
श्याम बाबू पुत्र रामप्रकाश, निवासी देवकली, कालपी
पंकज पुत्र अमरनाथ, निवासी नया पटेल नगर, उरई
निखिल पुत्र पुष्पेंद्र, निवासी बंदौली, थाना डकोर
को जनपद की सीमाओं से निष्कासित किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने उपलब्ध अभिलेखों, पुलिस रिपोर्ट एवं प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की। आदेश के तहत निर्धारित अवधि तक संबंधित व्यक्तियों को जनपद की सीमा में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।





Leave a comment