उरई, दिनांक: 26 फरवरी 2026 (सू०वि०)
पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 26 फरवरी 2026 को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजेश कुमार के नेतृत्व में जनपद जालौन में सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत जनपद औरैया से जनपद जालौन में प्रवेश कर परमिट शर्तों का उल्लंघन करते हुए संचालित किए जा रहे वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
जांच के दौरान कुल 03 ऑटोरिक्शा वाहन परमिट शर्तों का उल्लंघन करते हुए पाए गए, जो औरैया से आकर जालौन के कुठौन्द क्षेत्र में अवैध रूप से सवारियों का परिवहन कर रहे थे। उक्त सभी वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार प्रवर्तन की कार्रवाई करते हुए थाना कुठौन्द में निरुद्ध किया गया।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बिना वैध परमिट एवं नियमों के विरुद्ध संचालित वाहनों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाया जा सके।






Leave a comment