उरई | भदेख थाना क्षेत्र के ग्राम भदेख़ में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव की 12 वर्षीय बालिका यमुना नदी में नहाने के दौरान डूब गई। बच्ची की पहचान गीता पुत्री गयाप्रसाद निषाद के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि गीता अन्य बच्चों के साथ नदी में नहाने गई थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। देखते ही देखते वह लापता हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर ग्रामीण तत्काल नदी किनारे पहुंचे और बच्ची की तलाश में जुट गए। मौके पर डायल 112 उत्तर प्रदेश की टीम भी पहुंच गई और स्थानीय लोगों के सहयोग से सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन की ओर से गोताखोरों को बुलाने की तैयारी की जा रही है। खबर लिखे जाने तक बच्ची का कोई सुराग नहीं लग सका था।

Leave a comment