झांसी।
रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह के उपरांत केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुंदेलखंड के प्रगतिशील किसानों के साथ चौपाल का आयोजन किया।
कार्यक्रम में जनपद जालौन से किसान क्लब के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चतुर्वेदी ने प्राकृतिक कृषि एवं चंदन की खेती को लेकर मंत्री से विस्तारपूर्वक परिचर्चा की। मंत्री द्वारा पूछे गए प्रश्नों का चतुर्वेदी ने संतोषजनक उत्तर देते हुए जनपद जालौन के जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि किसानों को डब्ल्यूएसटी बेंगलुरु में प्रशिक्षण दिलाए जाने से चंदन की खेती के प्रति रुचि बढ़ी है।
विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार सुनील कुमार सिंह ने प्रगतिशील किसानों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सचिव एवं महानिदेशक डॉ. मांगीलाल जाट, कुलपति अशोक कुमार सिंह, निदेशक शोध सुशील कुमार चतुर्वेदी तथा उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मेहर प्रसाद यादव ने जैविक बाजार, पुष्पेंद्र यादव ने तुलसी की खेती, संजय गुप्ता ने मूंगफली उत्पादन तथा बृजेश लल्ला ने साकिन धन-धान्य योजना पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को उन्नत खेती, प्राकृतिक कृषि एवं नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।







Leave a comment