उरई। फाउंटेनहेड पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी एवं कला मेला का आयोजन विद्यालय परिसर में उत्साह एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजीव शर्मा (सीओ सिटी) द्वारा दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया गया।
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा 70 से अधिक विज्ञान मॉडल तथा 120 से अधिक आर्ट एवं क्राफ्ट मॉडल प्रस्तुत किए गए। प्रदर्शित मॉडलों को अभिभावकों एवं अतिथियों द्वारा सराहा गया। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच की प्रशंसा की गई।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सेजल, श्रेयांश, विवान, अर्पिता, वंशिका, शिवनीश, नियति, उन्नति, अंश, संजना, ईशानवी, हरीश, हर्षिता, मयंक, अंशुमन, गोपाल यादव एवं कृष्णा सहित अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य आदित्य चतुर्वेदी ने शिक्षकों एवं मार्गदर्शकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन ज्ञान सर ने किया।
समापन अवसर पर विद्यालय प्रबंधक हाकिम सिंह द्वारा मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम के उपरांत छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने गुलाल के साथ होली उत्सव मनाया।
कार्यक्रम ने विद्यालय परिवार में सृजनशीलता, अनुशासन एवं सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया।








Leave a comment