उरई में पत्रकारों का होली मिलन: एकता और जिम्मेदार पत्रकारिता पर मंथन

उरई। नगर के राठ रोड स्थित शंकर बैंक्विट हॉल में जनपद के पत्रकारों का भव्य होली मिलन समारोह उत्साह और सौहार्द के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ पत्रकारिता के बदलते परिवेश पर विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तंभकार के.पी. सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को नए-नए संगठन बनाने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि एकजुट होकर संगठित रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी जिम्मेदारी समाज के प्रति अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि पत्रकार आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर कार्य करें तो उनकी आवाज और अधिक प्रभावशाली होगी तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में उनकी भूमिका मजबूत होगी।

समारोह में वरिष्ठ पत्रकार राकेश द्विवेदी, राजेश द्विवेदी, मान्यता प्राप्त पत्रकार देवेंद्र त्रिपाठी, सत्येन्द्र पस्तोर, सुधीर त्रिपाठी संपादक बी पी एन टाइम्स सुनील शर्मा, सुधीर राणा, देवेन्द्र शुक्ला, अनुज कौशिक, रमेश पांचाल और संजय दुबे प्रधान संपादक अग्निचरण सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे। वक्ताओं ने पत्रकारिता के वर्तमान स्वरूप, चुनौतियों और जिम्मेदारियों पर अपने विचार रखे तथा युवा पत्रकारों को निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार प्रिंस द्विवेदी ने किया। आयोजन के संयोजक संजय गुप्ता कुरेले ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य पत्रकारों के बीच आपसी संवाद, सहयोग और सौहार्द को मजबूत करना है।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार सत्येन्द्र पस्तोर ने अपने अनुभव साझा करते हुए पत्रकारिता में शब्दों की संतुलित अभिव्यक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं राकेश द्विवेदी ने कहा कि आज पत्रकारिता का दौर जटिल हो गया है, इसलिए पत्रकारों को अपने पेशे की गरिमा बनाए रखने के लिए सजग रहना होगा। अनुज कौशिक ने पत्रकारों से अपील की कि वे सोशल मीडिया के बजाय जमीनी स्तर पर खबरों की पुष्टि कर पत्रकारिता करें।

समारोह की शुरुआत गणेश वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद मंचासीन अतिथियों का फूलमालाओं और गुलाल से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार के.पी. सिंह द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका समय चक्र टाइम्स का भी विमोचन किया गया।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें जनपद के एक सैकड़ा से अधिक पत्रकारों ने भाग लिया। अंत में सभी पत्रकारों ने फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक भोजन का आनंद लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आशुतोष द्विवेदी उर्फ आशु सफल का विशेष योगदान रहा। समापन पर संयोजक संजय गुप्ता कुरेले ने सभी अतिथियों और उपस्थित पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारों की एकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।

इस अवसर पर अनिल शर्मा, संजय श्रीवास्तव, राकेश ठाकुर, अरुण सेंगर, वरुण द्विवेदी, अजय मिश्रा, कुलदीप गोस्वामी, शिवम शर्मा, कार्तिकेय गुबरेले, मुनव्वर अली, डीडी पांचाल, विजय शंकर शुक्ला, कमलकांत द्विवेदी, शानू पत्रकार, उपेन्द्र गुर्जर, इरफान बाबा, मुबीन, पुरुषोत्तम रिछारिया, हरिश्चंद्र तिवारी, रविकांत द्विवेदी, प्रमोद यादव, कृष्ण पाल सिंह, अखिलेश सोनी, संजय कुमार, गोपाल सोनी, मनीष सिंह जादौन, सुंदरम सोनी, कैलाश, शिवांशु सिंह, राजीव पोरवाल, राजकुमार गुप्ता, रॉकी पाण्डेय, अजीत उपाध्याय, दीपक उदैनियां, मनोज कुमार सैनी, राकेश व्यास, राकेश कुमार बाथम, शिवम यादव, कपिल रावत, दीपक प्रजापति, तारिक अंसारी रानू, जी.एम. हुसैन अली, पुष्पेन्द्र गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a comment