उरई।
विमल कुमार दुबे और राजेश कुमार पाण्डेय ने चमारी गौशाला का निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौवंशों को स्नेहपूर्वक गुड़ और चना खिलाया तथा उनके रखरखाव, चारे-पानी और स्वच्छता की स्थिति की जानकारी ली।
मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौशाला में भूसा, हरा चारा, स्वच्छ पेयजल और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गौवंशों की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने भी गौशाला के नियमित निरीक्षण और पशुओं के समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशाला में चारा, भूसा और अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता हर समय सुनिश्चित रहनी चाहिए।
इसके बाद मंडलायुक्त ने ई-गवर्नेंस सेल में स्थापित गौशाला कमांड सेंटर का भी निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि यदि किसी गौशाला में चारा या पानी की कमी की शिकायत मिले तो तुरंत संबंधित केयरटेकर से संपर्क कर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर निराश्रित गोवंश संरक्षण और प्रबंधन में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए पशुपालन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा वर्ष 2026 का प्रशस्ति पत्र मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय को प्रदान किया।







Leave a comment