पत्रकार एकता और संवाद के साथ मनाया गया होली मिलन

उरई
जनपद मुख्यालय उरई में रविवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई जालौन द्वारा होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला कार्यालय महाकाली सिद्ध पीठ मंदिर, डूडा कॉलोनी के सामने लहरिया पूर्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम 8 मार्च 2026 को जिला अध्यक्ष सतेंद्र सिंह राजावत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केपी सिंह और सुनील शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की आरती तथा माल्यार्पण के साथ की गई।

इस अवसर पर जिले भर से आए पत्रकारों ने कार्यक्रम में भाग लिया और आपसी संवाद के साथ एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पत्रकारों का सम्मान भी किया गया तथा संगठन की एकता और पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में जालौन टीम के पत्रकार भीम राजावत, जी.एम. हुसैन अली, अखिलेश सोनी, संजय कुमार, आदित्य हृदय तथा शानू सहित अन्य पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Leave a comment