सदर विधायक ने अटरिया–नसीरपुर संपर्क मार्ग का किया शिलान्यास

उरई।
सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र 221 उरई के अंतर्गत ग्राम अटरिया–नसीरपुर संपर्क मार्ग के नवनिर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस दौरान क्षेत्र के विकास के लिए सड़क निर्माण को महत्वपूर्ण बताया गया।

कार्यक्रम में विनोद चतुर्वेदी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और विकास को गति मिलेगी।

इस अवसर पर जिला महामंत्री रविंद्र प्रताप, जितेंद्र अटरिया, अरविंद परिहार, जसवंत यादव, मयंक यादव, रत्नाकर, धर्मेंद्र, ऋषि श्रीवास्तव तथा पवन सिंह नसीरपुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a comment