पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ कार्यक्रम में किसानों को दी गई आधुनिक व बहुस्तरीय खेती की जानकारी

उरई।
कृषि विज्ञान केंद्र रूरा मल्लू में उद्यान विभाग की ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ योजना के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला किसान क्लब संघ के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चतुर्वेदी ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बहुस्तरीय खेती कर रहे प्रगतिशील किसान शिव शंकर चतुर्वेदी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. मुस्तफा अहमद, डॉ. मंजुल पांडे, डॉ. मारूफ खान और डॉ. राजकुमारी ने केंद्र की गतिविधियों और विभिन्न कृषि योजनाओं के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को आधुनिक तकनीकों और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

अध्यक्षता कर रहे लक्ष्मी नारायण चतुर्वेदी ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए बताया कि इससे खेती की लागत कम होती है और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलती है। उन्होंने किसानों को चंदन की खेती अपनाने के लिए भी प्रेरित करते हुए कहा कि यह फसल आने वाली पीढ़ियों के लिए भी समृद्धि का आधार बन सकती है।

प्रगतिशील किसान शिव शंकर चतुर्वेदी ने अपने पांच स्तरीय एटीएम मॉडल के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार विविध खेती अपनाकर किसान प्रतिदिन आय प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम को अभय सिंह सेंगर और भूपेंद्र सिंह राजावत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उद्यान अधिकारी परवेज अहमद ने किया तथा उन्होंने उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों को दी।

कार्यक्रम के अंत में कुछ किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

Leave a comment