उरई, 19 मार्च 2026 (सू०वि०)।
चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस पर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने जनपद के प्रमुख शक्तिपीठों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने बैरागढ़ स्थित शक्तिपीठ, मां रक्तिदन्तिका एवं अक्षरा माता मंदिर पहुंचकर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखी जाएं, ताकि किसी को असुविधा न हो। उन्होंने विशेष रूप से साफ-सफाई, शौचालय, प्रकाश एवं पेयजल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने, यातायात नियंत्रण बेहतर रखने तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। प्रशासन की ओर से नवरात्रि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।







Leave a comment