ईद पर सेवा और सद्भाव का संदेश, समिति ने लगाया शरबत वितरण कैंप

उरई।
ईद-उल-फितर के मुबारक अवसर पर बहुजन नायक/महानायक जन्मोत्सव आयोजन संयुक्त समिति के कार्यकर्ताओं ने रामनगर झांसी रोड स्थित ईदगाह के समीप कैंप लगाकर अकीकत मंदों एवं नगरवासियों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा शीतल शरबत और जल का वितरण कर सेवा और भाईचारे का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम भाइयों एवं अकीकत मंदों ने समिति के इस सेवा भाव की सराहना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सामाजिक समरसता और गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करते हैं।

समिति के अध्यक्ष द्वय प्रवेंद्र पाल सिंह एवं महेंद्र सिंह दोहरे ने बताया कि समिति लगातार नगर में सामाजिक और सेवा भाव से जुड़ी गतिविधियां संचालित कर रही है और आगे भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे।

इस अवसर पर राम औतार गौतम, सुंदर सिंह शास्त्री, रमाकांत दोहरे, किशन बाबू, राजेंद्र सिंह दोहरे, भूपेंद्र सिंह दोहरे, पुनीत भारती, सुधाकर राव गौतम, भगवती शरण, रजक मानवेंद्र सिंह, राम प्रकाश गौतम, ओम प्रकाश गौतम, विजय रतन, सुनील कुमार, अमर सिंह, अवधेश गौतम, भानु प्रताप सिंह, दीपक कुमार, भगवती शरण पांचाल सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a comment