उरई। झाँसी रोड स्थित बृज कुँवर देवी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में आज वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर खुशियों और उत्साह से गूंज उठा। बुंदेलखंड क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले इस विद्यालय का परिणाम इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा, जिसने विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षिक परंपरा को एक बार फिर सिद्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर इं. अजय इटौरिया, चेयरपर्सन श्रीमती सुविधा इटौरिया, प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा श्रीखण्डे, इंचार्ज प्रधानाचार्य राजेश कुमार एवं जूनियर विंग इंचार्ज श्रीमती नीतू सिंह द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। वातावरण में ज्ञान, अनुशासन और उपलब्धि की गरिमा स्पष्ट झलक रही थी।
स्वागत भाषण में डायरेक्टर इं. अजय इटौरिया ने कहा कि छात्रों के परिश्रम का सही मूल्यांकन करना विद्यालय का कर्तव्य है, वहीं अभिभावकों का सहयोग विद्यालय की निरंतर प्रगति का आधार है। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति एकाग्रता का पाठ पढ़ाता है, जिससे विद्यार्थी आईआईटी, नीट और यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर राष्ट्रसेवा में योगदान दे रहे हैं।
चेयरपर्सन श्रीमती सुविधा इटौरिया ने सभी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परिणामों के लिए शुभकामनाएं दीं और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा श्रीखण्डे ने प्रेरक शब्दों में कहा कि “परीक्षा केवल कक्षा तक सीमित नहीं होती, जीवन की असली परीक्षा मेहनत, लगन और ईमानदारी से ही उत्तीर्ण की जाती है।”
विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। एलकेजी से यशस्वी प्रजापति (99.90%), यूकेजी से सक्षम (99.83%), कक्षा 1 से प्राची राठौर और अयांश सिंह (99.58%), कक्षा 2 से यश सिंह (99.71%), कक्षा 3 से दिया जयेशवानी (99.86%) तथा कक्षा 5 से ओजस्विता श्रीवास्तव (99.25%) ने शीर्ष स्थान हासिल किया।
उच्च कक्षाओं में भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 6 से समज्ञा पाठक (98.88%), कक्षा 7 से आयुष कुमार निरंजन (98.44%), कक्षा 8 से आराध्या मिश्रा (97.38%) और कक्षा 9 से संस्कार निरंजन (99.00%) ने विशेष उपलब्धि दर्ज की। कक्षा 11 में जीवविज्ञान से पलक पाण्डेय (95.83%), गणित से शिवांग (94.80%), वाणिज्य से कनिष्का गुप्ता (96.17%) तथा मानविकी से साहित्य सिंह एवं आर्यन पटेल (96.67%) ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को सकारात्मक मार्गदर्शन देते हुए सभी उत्तीर्ण छात्रों को 1 अप्रैल 2026 से नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में विद्यालय के शिक्षक—पुरुषोत्तम पुरवार, डॉ. अनुज भदौरिया, गोविंद सिंह, देवेश पाठक, शिवम शुक्ला, विपुल कुमार, देवांश, दिग्विजय, ऋग्वेद, हनुमत सिंह, नीतू सिंह, वंदना गुप्ता, अनिमेष मोहन सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुज भदौरिया, देवेश पाठक और शिवांगी द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया।
यह परिणाम केवल अंकों की सफलता नहीं, बल्कि मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट शिक्षा के समन्वय की एक प्रेरक मिसाल बनकर सामने आया।







Leave a comment