भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता सुनील लोहिया बने नामित सभासद, कोंच में खुशी की लहर

संघ से भाजपा तक 40 वर्षों की सक्रिय भूमिका का मिला सम्मान, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

उरई/कोंच (जालौन)।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से बाल्यकाल से जुड़े रहे और भारतीय जनता पार्टी में लगभग 40 वर्षों तक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने वाले एडवोकेट सुनील लोहिया को नगर पालिका परिषद कोंच में नामित सभासद नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं और नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। नेतृत्व के इस निर्णय का व्यापक स्तर पर स्वागत किया गया है।

सुनील लोहिया ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में वार्ड अध्यक्ष से लेकर नगर अध्यक्ष तक विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। व्यापारी समाज के बीच भी उनकी मजबूत पहचान रही है और संगठन के प्रति उनका समर्पण सदैव सराहनीय रहा है।

विशेष रूप से वर्ष 2022 में उनके नगर अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान 37 वर्षों बाद कोंच नगर पालिका में भाजपा की जीत दर्ज हुई, जिसे “कमल खिलाने” का श्रेय उनकी रणनीति, संगठन क्षमता और अथक परिश्रम को दिया जाता है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि सुनील लोहिया की नियुक्ति संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान का प्रतीक है और इससे पार्टी को स्थानीय स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

नागरिकों और समर्थकों ने उम्मीद जताई है कि वे अपने अनुभव और कार्यशैली से नगर के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे।

Leave a comment