
उरई (जालौन), 09 अप्रैल 2026।
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में कोतवाली माधौगढ़ पुलिस ने युवक की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया।
एसपी के अनुसार, 27 मार्च 2026 को ग्राम रूद्रपुरा निवासी परमाल सिंह ने अपने पुत्र कमल प्रताप सिंह उर्फ कुक्के के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 8 अप्रैल को कमल का शव गांव में मिट्टी में दबा हुआ मिला, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों को जांच में लगाया गया।
जांच के दौरान 9 अप्रैल को पुलिस ने ग्राम रूद्रपुरा निवासी रोहित (22 वर्ष) और तेज प्रताप सिंह उर्फ तेजा (24 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने बताया कि 26 मार्च को शराब पीने के दौरान हुए विवाद में उन्होंने कमल की बोतल से मारकर हत्या कर दी और शव को छिपा दिया।
बरामदगी के लिए पुलिस जब आरोपियों को मौके पर ले गई, तभी रोहित ने पहले से छिपाया गया तमंचा निकालकर पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे रोहित के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
रोहित पुत्र नाथूराम (घायल)
तेज प्रताप सिंह उर्फ तेजा पुत्र रामधन
बरामदगी:
01 देशी तमंचा (315 बोर)
01 जिंदा कारतूस
हत्या में प्रयुक्त कांच की बोतल
03 मोबाइल फोन
एसपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से घटना का सफल अनावरण किया गया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।





Leave a comment