सख्त चेकिंग में अवैध शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

उरई/जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आटा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 09 अप्रैल 2026 को थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 07 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सरमन यादव पुत्र महावीर, उम्र लगभग 44 वर्ष, निवासी ग्राम सुढ़ारा थाना आटा, जनपद जालौन के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध थाना आटा में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

इस कार्रवाई में थाना आटा के थानाध्यक्ष ए.के. सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम की सक्रियता और सतर्कता सराहनीय रही। उनके कुशल मार्गदर्शन में टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार पर करारा प्रहार किया है। स्थानीय लोगों एवं अधिकारियों द्वारा थानाध्यक्ष ए.के. सिंह और उनकी टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है।

पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी और बिक्री के विरुद्ध इसी तरह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a comment