चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, थानाध्यक्ष ए.के. सिंह की टीम की सराहनीय कार्रवाई

उरई (जालौन)। जनपद जालौन में अपराध नियंत्रण की दिशा में पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आटा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 09 अप्रैल 2026 को थाना आटा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त कासिम खान उर्फ गुड्डू पुत्र मुन्ना खान निवासी ग्राम अटरिया, थाना आटा को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल (नं. UP34AE6005) बरामद हुई। यह वाहन पूर्व में जनपद सीतापुर के कोतवाली सदर क्षेत्र से चोरी हुआ था।

पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं 317(2), 317(4), 318(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस पूरी कार्रवाई में थानाध्यक्ष आटा ए.के. सिंह के कुशल नेतृत्व और उनकी टीम की तत्परता की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता की प्रशंसा करते हुए इसे अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश बताया है।

👉 गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना आटा पुलिस के जवान शामिल रहे, जिन्होंने सूझबूझ और मुस्तैदी का परिचय देते हुए इस सफलता को हासिल किया।

Leave a comment