उरई, 10 अप्रैल 2026।
कानून-व्यवस्था के मानकों पर आधारित मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की ताजा रैंकिंग में जनपद जालौन ने प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए माह मार्च 2026 में चौथा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के साथ जालौन पुलिस लगातार टॉप-10 में अपनी जगह बनाए हुए है।
प्रदेश स्तर पर प्रत्येक माह पुलिस विभाग के कार्यों का मूल्यांकन कर रैंकिंग जारी की जाती है। इसी क्रम में जारी रैंकिंग में जालौन पुलिस के कार्यों को सराहा गया है। विभाग द्वारा विभिन्न पोर्टलों पर संचालित सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध निस्तारण और गुणवत्ता पूर्ण कार्य के चलते यह स्थान हासिल हुआ है।
जनपद में पुलिस विभाग द्वारा सीएम डैशबोर्ड से जुड़े कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की गई तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विभिन्न पोर्टलों पर आ रही कमियों को दूर कर सेवाओं को और बेहतर बनाया गया। क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लगातार प्रोत्साहित किया गया।
लगातार प्रयासों और बेहतर कार्यप्रणाली के परिणामस्वरूप जालौन पुलिस ने प्रदेश स्तर पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
जालौन पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आगे भी इसी प्रकार निरंतर कार्य करते हुए नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपराधमुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।






Leave a comment