उरई।
उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं को प्रभावी रूप से लागू करते हुए जनपद जालौन ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की नवीनतम रैंकिंग में प्रदेश स्तर पर 8वां स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विकास एवं राजस्व कार्यों में जनपद का लगातार बेहतर प्रदर्शन प्रशासन की सतत मॉनिटरिंग, जवाबदेही और जनकल्याणकारी कार्यप्रणाली का प्रमाण माना जा रहा है।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने इस उपलब्धि पर संतोष जताते हुए कहा कि अब अधिकारियों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है तथा शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही मुख्य लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने बताया कि जनपद में योजनाओं को लक्ष्यबद्ध तरीके से लागू किया गया और लंबित मामलों पर निरंतर निगरानी रखते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया गया।
उन्होंने इस सफलता का श्रेय विकास कार्यों की तेज गति, जनशिकायतों के त्वरित समाधान और राजस्व मामलों में पारदर्शिता को दिया। साथ ही कहा कि जनपद का उद्देश्य केवल रैंकिंग हासिल करना नहीं, बल्कि आमजन को योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाना है।
प्रशासनिक टीम के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे वर्ष बेहतर कार्य करते हुए जनपद को प्रदेश स्तर पर टॉप श्रेणी में बनाए रखा है।
उन्होंने आगे भी इसी प्रतिबद्धता और ऊर्जा के साथ कार्य करने की बात कहते हुए जनपद की रैंकिंग को और बेहतर बनाने के लिए ठोस रणनीति अपनाने पर जोर दिया, ताकि जालौन को प्रदेश में एक उत्कृष्ट प्रशासनिक मॉडल के रूप में स्थापित किया जा सके।






Leave a comment