झांसी। शनिवार को श्री भोलेनाथ खाती बाबा साई सेवा समिति, मसियागंज द्वारा ग्राम पंचायत चंदवानी (बबीना) में एक निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जी.एस. अर्गल ने 425 नेत्र रोगियों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं प्रदान कीं। साथ ही 25 जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 15 तारीख की तिथि दी गई। वहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीमती ऊषा अर्गल ने 200 महिलाओं की जांच कर उन्हें परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराईं।
इसके अलावा शिविर में करीब 150 लोगों का बीपी और शुगर का निशुल्क परीक्षण भी किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया और आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बलिकदास भार्गव, राजकुमार प्रजापति (सरपंच), मुरारीलाल, संतोष शर्मा, सुनील पाल, सूर्यकांत पटेरिया, अरविंद भार्गव, आलोक भार्गव, इंदर सिंह चौहान, संजय यादव, डॉ. उमेश चंद वासुदेव, जयचंद और साहिल सहित कई लोगों का सहयोग रहा।
आयोजन समिति में पंकज (PRO), सुधीर, संजीव बुंदेला, दिव्यांश, दिनेश जोशी, सिंह साहब, ब्रजेंद्र साहू, सोनू ठाकुर, अंकित श्रीवास, अंशुल वर्मा, रोबिन, समीर खान, नीता सैनी, रेनू, आराधना, निविशा और साक्षी सहित समस्त समिति के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी अज्जू मेहरोलिया ने किया, जबकि अंत में आभार संजय गौतम ने व्यक्त किया।





Leave a comment